Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Mar-2026

सीएम की सुरक्षा में चूक का मामला तीन लोग नामजद आरोपी सीएम की सुरक्षा में चूक का मामला उज्जैन में रंगपंचमी गेर के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंच से महज 15 फीट दूर हुए अग्निकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नीलगंगा पुलिस ने सोमवार को पटाखा छोड़ने वाले तीन युवकों शारिक कुरैशी मुजीब नागौरी और शाहनवाज की पहचान कर उन्हें नामजद आरोपी बनाया है। तीनों आरोपी निजी इवेंट मैनेजर हैं जो शादियों में वेडिंग एंट्री का काम करते हैं। रविवार को कलर फायर शॉट की चिंगारी से आठ लोग झुलस गए थे जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर करना पड़ा है। शिक्षकों की छंटनी के फैसले से एमपी में गुस्सा शिक्षकों में पात्रता परीक्षा लिए जाने और छंटनी के स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के बाद 1995 के बाद सिलेक्ट हुए साढ़े चार लाख से अधिक शिक्षकों और उनके परिजनों में सरकार के एक्शन को लेकर गुस्सा है। इस मामले में शिक्षकों के संगठन पहले सरकार को फैसले पर पुनर्विचार करने और सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करने के लिए आग्रह करेंगे। सरकार ने नहीं सुनी तो शिक्षक खुद कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर। वे बताएंगे कि उनकी नियुक्ति सरकार के तब हुई भर्तियों के लिए प्रभावी नियमों के आधार पर ही हुई है। इंदौर में मकान गिरा मलबे में दबे 2 भाई इंदौर के भवानी नगर में एक मकान गिर गया। मकान के मलबे में दो भाई दब गए। स्थानीय और नगर निगम की टीम ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। अरविंदो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सिर और पैर में चोटें आई हैं। मामला बाणगंगा थाना इलाके का है। कांग्रेस MLA मसूद पर FIR से सुप्रीम कोर्ट की राेक भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया है जिसमें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए गए थे। मामला भोपाल के इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज के संचालन में कथित फर्जी सेल डीड से जुड़ा है। मध्य प्रदेश में इन दिनों दो तरह का मौसम मध्य प्रदेश में इन दिनों दो तरह का मौसम है। दिन इतने गर्म है कि पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया है जबकि रात और सुबह ठंडक है। एक्सपर्ट के मुताबिक ये मौसम लोगों की सेहत भी बिगाड़ रहा है। अस्पतालों में सर्दी जुकाम एलर्जी के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। सोमवार को भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर समेत कई शहरों में दिन में लू जैसी तपन रही। मंगलवार को भी तेज गर्मी का अनुमान है।