Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
24-Feb-2026

पड़ोसी ने विवाद में महिलाओं पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला CCTV में कैद हुई घटना घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम मई 2026 से शुरू होगा पहला चरण कलेक्टर से मिले कांग्रेस नेता दोषी अफसरों पर की कार्रवाई की मांग बिना अनुमति गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदर्शन को प्रशासन ने रोका जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता कल से खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत जिले में अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है।कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी हरेंद्र नारायन ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कार्य को पूरी सटीकता से करने के निर्देश दिए।प्रथम चरण में 01 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा।प्रगणक घर-घर जाकर 33 प्रश्नों के उत्तर एकत्र करेंगे साथ ही सेल्फ इन्यूमैरेशन पोर्टल से नागरिक स्वयं भी जानकारी भर सकेंगे। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार का कलेक्टर हरेंद्र नारायण से मुलाकात की और रविवार को कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए हंगामें और बनी आराजक स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पन्द्रह दिन में इसकी जांच कराई जाए और दोषी पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की जाए। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। Gondwana Ganatantra Party द्वारा सोमवार को बिना अनुमति किए जा रहे प्रदर्शन को प्रशासन ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। जिला अध्यक्ष देवरावन भलावी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने एकत्र हुए और रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे जिन्हें पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में रोक दिया। प्रदर्शन कथित रूप से T. Raja Singh के हालिया बयान के विरोध में किया जा रहा था। मौके पर पहुंचे एसडीएम सुधीर जैन ने प्रदर्शनकारियों से वहीं ज्ञापन प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित रखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका गया छिंदवाड़ा में खेल विभाग द्वारा जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का आयोजन 24 फरवरी से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिलेभर से खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। FDDI की कॉन्फ्रेंस में भी युवाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने खेल शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को बेहतर मंच प्रदान करते हैं।