Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
19-Feb-2026

ईएमएस टीवी की खबर का असर भाजपा से निष्कासित भ्रष्ट और महिला संबंधी अपराधों में लिप्त नपा अध्यक्ष विनोद मालवीय को जेल छिंदवाड़ा सिंचाई कॉम्प्लेक्स को 500 करोड़ की बड़ी सौगात पेयजल व सिंचाई को मिलेगा बल सरकारी कर्मचारि का कोटा सेटिंगबाज उड़ा रहे मजे शासन की योजनाओं में देरी हुई तो होगी कार्रवाई-कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ सामान्य सभा की बैठक में गूंजा पानी का मुद्दा भाजपा से निष्कासित भ्रष्ट और महिला संबंधी अपराधों में लिप्त कोयलांचल के डोंगर परासिया के नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। नपा अध्यक्ष के खिलाफ क्षेत्र की दो महिलाओं द्वारा दर्ज कराई गई आईटी एक्ट तथा एससी एसटी एक्ट की शिकायत के बाद मंगलवार की रात चांदामेटा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दूसरे दिन बुधवार को पुलिस ने नपा अध्यक्ष को विशेष न्यायालय एट्रोसिटी सुदीप मिश्रा के न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने फौरन जेल वारंट काटने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस विनोद मालवी को जिला जेल लेकर पहुंची और उन्हें जेल में दाखिल कराया। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से मध्यप्रदेश के मुख्य बजट में छिंदवाड़ा सिंचाई कॉम्प्लेक्स के लिए 500 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।इस प्रावधान से दोनों जिलों में बांध निर्माण कार्यों को गति मिलेगी और लगभग 5 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित की जाएगी। सांसद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया था।योजना के अंतर्गत 6 नगरों और 1155 गांवों में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने का मार्ग प्रशस्त होगा। छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मिनिस्ट्रियल प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार सोसायटी पर नियमों की अनदेखी के आरोप लग रहे हैंकरीब 70 साल पुरानी इस सोसायटी में सरकारी कर्मचारियों के लिए आरक्षित भवन और दुकानों के आवंटन में अनियमितता की शिकायतें सामने आई हैं।सूत्रों के अनुसार दो वर्षों से वार्षिक आमसभा आयोजित नहीं की गई है जिससे सदस्यों में नाराजगी है।आरोप है कि सोसायटी का भवन किराये पर देकर संचालन एक पदाधिकारी के घर से किया जा रहा है।मामले को लेकर कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है और जांच की मांग उठ रही है। पांढुर्णा में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में समय-सीमा (TL) समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें लंबित प्रकरणों और जनशिकायतों की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी रूप से पहुँचना चाहिए। राजस्व विभाग के लंबित मामलों अनुकंपा नियुक्ति और भूमि संबंधी प्रकरणों पर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। अधोसंरचना कार्यों में लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। छिंदवाड़ा में आज सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई।बैठक में अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि सभी जनपद सदस्य और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।सभी विभागीय अधिकारियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश की।मुख्य एजेंडा शहर में पानी की समस्या और समाधान के उपाय थे जनपद अध्यक्ष संगीत तिरगाम ने बोर लगाने और अन्य सुविधाओं पर चर्चा की।बैठक में प्रस्तावित समाधानों पर आगे की कार्यवाही तय की गई। कृषि विज्ञान केंद्र चंदनगांव ने ग्राम मैनिखापा मे केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ रूपेन्द्र कुमार झाड़े के मार्गदर्शन में पौध किस्म और किसान अधिकार संरक्षण अधिनियम पर एक प्रशिक्षण दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष को देखते हुए उन्हें विशेष रूप से शामिल किया गया।डॉ. झाड़े ने पौध किस्म के पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में किसानों को अवगत कराया। जैविक एव प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं के साथ बीज बैंक पर विस्तार से चर्चा की गइ सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ जल संरक्षण पर दिया जोर छिंदवाड़ा में आईपीएस कॉलेज छिंदवाड़ा और राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा द्वारा सतत विकास विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।मुख्य वक्ता उमाशंकर पांडे ने कहा कि आज जीवन बीमा नहीं बल्कि जल बीमा की आवश्यकता है। सम्मेलन में भारतीय ज्ञान परंपरा के माध्यम से विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर दिया ग्राम मुरमारी और मोहन नगर में आबकारी विभाग ने दी दबिश छिंदवाड़ा के ग्राम मुरमारी और मोहन नगर सिंधी कॉलोनी में आबकारी विभाग ने दबिश दी।करीब 1000 कि.ग्रा. महुआ लहान और 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।मोहन नगर निवासी विकास उर्फ प्रिंस वाधवानी के घर से विदेशी मदिरा की 20 बोतल और 05 पाव मदिरा जप्त हुई।कार्यवाही में सहायक आबकारी आयुक्त वृत्त प्रभारी और विभागीय अधिकारी मौजूद थे। आउटसोर्स विद्युत कर्मचारियों ने उठाई नौकरी सुरक्षा और वेतन वृद्धि की मांग शहर के टाउन हॉल में विद्युत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रदेश बाह्य स्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन के महासचिव राहुल मालवीय शामिल हुए।बैठक में कर्मचारियों ने 60 वर्ष तक नौकरी सुरक्षा और वेतन में सम्मानजनक बढ़ोतरी की मांग उठाई। बैठक में मार्च के पहले सप्ताह में सभी जिलों के कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपने और भोपाल में महासम्मेलन करने की घोषणा की गई।