Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
16-Feb-2026

​एंकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नेशनल टैलेंट हंट का शंखनाद हुआ। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने साफ किया कि पार्टी अब ऐसे प्रखर युवाओं को तराशेगी जो कांग्रेस की विचारधारा और जनता के सवालों को मजबूती से मीडिया के सामने रख सकें। पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र में सही नरेटिव सेट करना जरूरी है वहीं सिंघार ने इसे विपक्ष की आवाज जनता तक पहुंचाने का बड़ा मंच बताया। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है।