Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
14-Feb-2026

CM यादव पर भीम आर्मी का सीधा प्रहार। आरक्षण लेते हो पर OBC के सगे नहीं! आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद अंबेडकर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की घेराबंदी करते हुए उनके OBC होने पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री वाकई पिछड़ों के हितैषी होते तो अब तक 13% होल्ड आरक्षण का रास्ता साफ कर चुके होते। ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापना और संशोधित UGC एक्ट के विरोध में 15 मार्च को एक लाख कार्यकर्ताओं की संकल्प यात्रा ग्वालियर कूच करेगी। ASP ने स्पष्ट कर दिया है कि वे दिग्विजय सिंह और धीरेंद्र शास्त्री के गढ़ में बड़ी रैलियां कर सरकार को घुटनों पर लाएंगे।