Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
14-Feb-2026

नरेंद्रनगर को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का शहरीकरण केवल आबादी बढ़ने तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि वहां बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिकीकरण भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत और सुंदर भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नरेंद्रनगर तपोवन ढालवाला और मुनिकीरेती क्षेत्रों में शीवर लाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे न केवल स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी बल्कि गंगा और आसपास के पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। मंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों के माध्यम से स्थानीय लोगों को बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं। निर्माण कार्यों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बल मिल रहा है। लालढांग–चिल्लरखाल रोड को लेकर उच्चतम न्यायालय का महत्वपूर्ण आदेश कोटद्वार के पक्ष में आया है जिसके साथ ही इस बहुप्रतीक्षित और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण का मार्ग अब पूरी तरह प्रशस्त हो गया है l मार्ग निर्माण को कोर्ट से स्वीकृति मिलने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी ने कहा की यह निर्णय न केवल एक कानूनी जीत है बल्कि कोटद्वार और आसपास के समूचे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है l उन्होंने कहा की क्षेत्रवासियों के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण और गर्व का क्षण है l लालढांग–चिल्लरखाल मार्ग के निर्माण से कोटद्वार की भौगोलिक स्थिति और मजबूत होगी साथ ही व्यापार शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच पहले से कहीं अधिक आसान हो सकेगी l देहरादून के एक व्यस्त बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात हमलावरों ने भीड़ के बीच एक कारोबारी को निशाना बनाते हुए गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत क्षेत्र की घेराबंदी कर नाकेबंदी शुरू कर दी है मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है जिनका क्षेत्र में स्टोन क्रेशर का व्यवसाय बताया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य के लोक भवन में आज भारत हिमालयी रणनीति मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह साथ ही चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी मौजूद रहे कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।राज्यपाल ने भीष्म वेबसाइट विमोचन भी किया l उत्तराखंड के राज्यपाल ने इस विषय पर बात करते हुए लेफिटनेंट जर्नल ने कहा आज अलग ही दिन है। आज यहां पर भीष्म कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उत्तराखंड में देश की दो सीमाएं भारत और तिब्बत। देश की सेवा में हर नागरिक को राष्ट्रीय रक्षा के रूप में एक सैनिक के रूप में आना है। उत्तराखंड देवभूमि सैनिक भूमि कर्म भूमि है। सूबे की खूबसूरत विंटर डेस्टिनेशन औली की मेजबानी में विंटर कार्निवाल और शीतकालीन खेलों का भव्य आगाज हो गया है l शीतकालीन राष्ट्रीय खेलों के पहले दिन अंत राष्ट्रीय नन्दा देवी स्लोप पर अल्पाइन स्नो स्कीइंग की जॉइंट सलालम वूमेंस डिसीप्लेन रेस में तीनों पदक हिमाचल प्रदेश की झोली में गए l हिमाचल की अंत राष्ट्रीय स्केयर आंचल ठाकुर ने अपने अनुभव और रफ्तार के बलबूते GS रेस में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल झटका तो यहां की ही संध्या ठाकुर को सिल्वर ओर तनुजा ठाकुर को ब्रोंज मेडल के साथ तीसरा स्थान मिला वहीं औली विंटर कार्निवाल और नेशनल विंटर गेम्स में बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष बीकेटीसी ऋषि प्रसाद सती और पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने संयुक्त रूप से इस विंटर कार्निवाल और राष्ट्रीय बर्फानी खेलों का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करते हुए किया l महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आ गया है। ऐसे में नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ एकाएक बढ़ गई है। आज जानकी सेतु लक्ष्मण झूला के अलावा नीलकंठ पैदल मार्ग पर बम बम भोले के उद्घोषों के साथ हजारों श्रद्धालु नीलकंठ की ओर जलाभिषेक के लिए जाते हुए देखे गए है। लगातार यह संख्या बढ़ती हुई भी नजर आ रही है। मुनिकीरेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र में पुलिस फोर्स भी तैनात है। जो लगातार नीलकंठ जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से गंतव्य की ओर रवाना कर रही है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ में संदिग्धों पर भी अपनी नजर बनाए हुए हैं। बाजपुर विधानसभा चुनाव से पहले महुआखेड़ागंज की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भाजपा को तगड़ा झटका देते हुए भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह ने अपनी पत्नी एवं बरखेड़ी ग्राम प्रधान कमलजीत कौर समेत दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। गुरुवार को रामराज रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि हरजिन्दर सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और ओवरलोड डंपरों के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला। साथ ही सरकार के खिलाफ 16 फरवरी को राजभवन घेराव का ऐलान कर सियासी माहौल और गर्मा दिया। भाजपा से कांग्रेस में हुए इस बड़े घटनाक्रम को बाजपुर विधानसभा की राजनीति में निर्णायक मोड़ के तौर पर देखा जा रहा है।