Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
11-Feb-2026

वंदेमातरम को लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अपनी ही पार्टी को साथ ना देने पर आर - पार की चेतावनी दे डाली है। मसूद ने साफ कहा कि अगर कांग्रेस हमारे साथ नहीं खड़ी हुई तो हम कांग्रेसियों को घर बैठा देंगे। इस बगावती तेवर पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि मीडिया यह सवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से पूछे वही मसूद को असलियत का आईना दिखा देंगे। अब गेंद कांग्रेस के पाले में है कि वह राष्ट्रवाद के साथ है या अपनों की धमकी के साथ! वही स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने गृहमंत्रालय के इस निर्णय को आज की जनरेशन को राष्ट्रवाद की तरफ बढ़ाने वाला ठोस कदम बताया।