माइनिंग टीम पर हमला...इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा टीकमगढ़ में अवैध मुरम खनन रोकने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर हमला हो गया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। रेलिंग तोड़कर कार नहर में गिरी 3 की मौत इटारसी–पथरोटा मार्ग शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पथरोटा की बड़ी नहर की रेलिंग तोड़ती हुई गहरे पानी में जा गिरी। कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हो गई है। रैसलपुर निवासी लकी पटेल (30) पिता भवानी शंकर हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर ठगी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में एक खास तरीका अपनाकर ऑनलाइन ठगी की गई। शातिर ठग ने यहां भर्ती मरीजों और उनके परिजन को डॉक्टर बनकर फोन किया। बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन का झांसा देकर रकम की डिमांड की। क्यूआर कोड भेजकर पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिया आरोपी पिछले 45 दिन में इसी तरीके से 10 पेशेंट को शिकार बना चुका है। उसने हर एक परिवार से 7 से 10 हजार रुपए तक की वसूली की। वह मरीजों और उनके परिजन को फोन कर कहता था कि यदि बेहतर इलाज और सुरक्षित ऑपरेशन चाहते हैं तो तय रकम तुरंत ऑनलाइन ट्रांसफर करनी होगी। कैमरा देखकर मुंह छिपाया गाड़ी में बैठकर निकले विजय शाह कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए बयान पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह शुक्रवार को भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनका ये कार्यक्रम पहले से तय था बीजेपी दफ्तर से बाहर निकलते ही जैसे ही मीडिया ने सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई और अभियोजन स्वीकृति को लेकर सवाल पूछे मंत्री विजय शाह कोई जवाब दिए बिना कैमरों से बचते हुए सीधे कार में बैठकर रवाना हो गए। भोपाल और उज्जैन में होंगी कांग्रेस की बैठकें: कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी और सह प्रभारी संजय दत्त आज से तीन दिनों तक एमपी के दौरे पर रहेंगे। एमपी में इन नेताओं का भोपाल और उज्जैन में प्रवास रहेगा। जहां ये भोपाल उज्जैन समेत 11 जिलों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों जिला प्रभारियों विधानसभा प्रभारियों और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठकें करेंगे। बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। MP में उमरिया सबसे ठंडा रात का पारा 7° रहा मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार रात तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। इससे सर्दी का असर और गहरा हो गया है। उमरिया सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया रीवा खजुराहो मंडला और सतना जैसे शहरों में भी पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल इंदौर और ग्वालियर समेत बड़े शहरों में भी सर्दी के इस नए दौर काअसर साफ नजर आ रहा है।