Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-Dec-2025

1 अनिल अंबानी ग्रुप की ₹1120 करोड़ की संपत्तियां अटैच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की 1120 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसमें मुंबई के बॉलार्ड एस्टेट स्थित रिलायंस सेंटर एफडी बैंक बैलेंस और अनलिस्टेड निवेश शामिल हैं। इससे पहले समूह की कुल 10117 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर रिलायंस पावर और रिलायंस वैल्यू सर्विसेज की कई संपत्तियां भी फ्रीज की गई हैं। 2 इंडिगो संकट से बढ़ा हवाई किराया कई रूट्स पर किराया ₹1 लाख तक इंडिगो द्वारा 1800 से ज्यादा उड़ानें रद्द किए जाने से देशभर के हवाई यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीकेंड के कारण आज (6 दिसंबर) और कल (7 दिसंबर) कई रूट्स पर हवाई किराया रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। कोलकाता-मुंबई का स्पाइसजेट टिकट 90000 और एयर इंडिया की मुंबई-भुवनेश्वर उड़ान की कीमत 84485 रुपए तक दर्ज की गई। दिल्ली-बेंगलुरु और अन्य प्रमुख रूट्स पर भी किराए में भारी उछाल है। 3 नेटफ्लिक्स ने वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो खरीदा ₹6.47 लाख करोड़ की डील OTT दिग्गज नेटफ्लिक्स ने वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो को 72 बिलियन डॉलर (लगभग 6.47 लाख करोड़ रुपए) में खरीदने का ऐलान किया है। यह डील एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े मर्जर्स में से एक मानी जा रही है। इस अधिग्रहण के बाद Netflix को HBO और Hollywood स्टूडियोज की विशाल कंटेंट लाइब्रेरी मिल जाएगी। CEO टेड सारंडोस ने कहा कि इससे प्लेटफॉर्म की ग्रोथ और कंटेंट क्वालिटी में बढ़ोतरी होगी। 4 सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल: चांदी 1 हफ्ते में ₹13851 महंगी सोने-चांदी के दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। IBJA के अनुसार 28 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच सोना 2001 रुपए बढ़कर 128592 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल देखा गया है—एक हफ्ते में चांदी 13851 रुपए बढ़कर 178210 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई जो अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। सालभर में गोल्ड ने 69% और सिल्वर ने 107% का दमदार रिटर्न दिया है। 5 रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा का निधन टाटा समूह की प्रमुख शख्सियत सिमोन दुनोयर टाटा का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। स्विट्जरलैंड में जन्मी सिमोन 1953 में भारत घूमने आई थीं जहां उन्होंने 1955 में नवल टाटा से विवाह किया। सिमोन ने लेक्मे को एक ग्लोबल कॉस्मेटिक ब्रांड के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। वे नोएल टाटा की मां और रतन व जिमी टाटा की सौतेली मां थीं।