बिहार चुनाव पर रॉबर्ट वाड्रा का बयान और आलोक संजर का विवादित कमेंट बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार के नतीजों से जनता खुश नहीं है। इस पर भोपाल से बीजेपी के पूर्व सांसद आलोक संजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया—“तुम भी दोबारा विवाह करो… दोनों परिवार नाखुश हैं।” इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रतलाम में ASI और बेटे से मारपीट 3 आरोपी गिरफ्तार रतलाम के ढोढर में पेट्रोल कम भरने की शिकायत करने पर ASI मनीष शर्मा और उनके बेटे से मारपीट की घटना में पुलिस ने 5 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी और पूर्व BJP नेता विवेक पोरवाल अभी फरार है। कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। इंदौर: ढाई महीने की बच्ची को लगाई एक्सपायरी वैक्सीन इंदौर के मातरम् हॉस्पिटल में ढाई महीने की बच्ची को एक्सपायरी Hexa-2 वैक्सीन लगाए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा विरोध करने पर डॉक्टर ने रैपर बदलने की कोशिश की और मारपीट भी की। पुलिस ने डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भोपाल मेट्रो: CMRS रिपोर्ट इस हफ्ते जल्द शुरू होगा कमर्शियल रन भोपाल मेट्रो के कमर्शियल रन पर CMRS की रिपोर्ट इस हफ्ते आने की उम्मीद है। टीम ने 12 से 15 नवंबर तक ट्रैक ट्रेन और डिपो का निरीक्षण किया था। रिपोर्ट ओके रहने पर केंद्र की मंजूरी मिलेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। वे पहले यात्री भी बन सकते हैं। इंदौर: PDS अनाज की कालाबाजारी का भंडाफोड़ 4 पर FIR जम्बूर्डी हप्सी क्षेत्र में खाद्य विभाग ने गोदाम में अवैध रूप से जमा 54.30 क्विंटल चावल और 68.50 क्विंटल गेहूं जब्त किया। ये अनाज PDS से खरीदा गया था। हेमराज यादव राजेश वर्मा सोनू राजपूत और मुर्तुजा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत FIR दर्ज हुई है। छतरपुर: ट्रांसफॉर्मर पर काम करते मज़दूर की करंट से मौत छतरपुर के गुल्लन खेड़ा गांव में 50 वर्षीय मजदूर हर्बल लोधी की करंट लगने से मौत हो गई। वह एक लाइनमैन के कहने पर ट्रांसफॉर्मर पर बिजली सुधारने गया था। काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्वालियर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार ग्वालियर में भाई के दोस्त ने युवती के मांग में सिंदूर भर शादी का वादा किया और दुष्कर्म किया। बाद में होटल बुलाकर ब्लैकमेल कर कई बार शोषण किया। शादी के लिए कहने पर आरोपी मुकर गया। पुलिस ने आरोपी को संजय नगर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश में शीतलहर का कहर स्कूलों के समय में बदलाव मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भोपाल में नवंबर की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड हुई। कई जिलों में शीतलहर और सीवियर कोल्ड वेव अलर्ट जारी है। इंदौर में स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से कर दी गई है। भोपाल में नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं 8:30 बजे के बाद लगेंगी।