Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
01-Nov-2025

युवक की हत्या झाडिय़ों में फेंका शव जांच में जुटी पुलिस डिस्ट्रिक्ट स्पोट्र्स एकेडमी का आयोजन : वरिष्ठ वॉलीबाल खिलाडिय़ों का सम्मान 2 नवंबर को आफत की बारिश : फसलों को नुकसान सर्वे में जुटा प्रशासन गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पांडुतला में एक युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव को झाडिय़ों में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया है। पंचनामा कार्यवाही कर मामले को जांच में लिया है। मृतक का नाम प्रसन्न पिता सुक्कल मरावी उम्र 35 वर्ष पांडुतला निवासी बताया गया है।पुलिस ने बताया कि प्रसन्न मरावी की दो संतान है। वह मजदूरी करने का कार्य करता है। हैदराबाद से कुछ दिन पहले ही गांव आया था। अधिक शराब के सेवन से परेशान होकर पत्नी ने उसे घर से भगा दिया था। तभी से वह गांव के पास भागचंद मरावी के खेत में बनी एक झोपड़ी में रहता था। शुक्रवार को प्रसन्न मरावी को अंतिम बार गांव के ही सरजू मेरावी के साथ देखा गया था। 1 नवंबर की सुबह जब खेत गए लोगों ने झोपड़ी में देखा तो प्रसन्न दिखाई नहीं दिया। झोपड़ी से करीब 15 मीटर दूर झाडिय़ों में उसका शव दिखाई दिया। सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर मामले की जांच कर रही है। डिस्ट्रिक्ट स्पोट्र्स एकेडमी द्वारा वरिष्ठ वॉलीबाल खिलाडिय़ों का सम्मान और दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 2 नवंबर को किया गया है। यह आयोजन नगर के एक निजी हॉटेल में होगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वॉलीबाल खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए यह आयोजन पहली बार किया जा रहा है। कार्यक्रम में 90 पूर्व वॉलीबाल खिलाडिय़ों के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन के माध्यम से न केवल वॉलीबाल खेल को बढ़ावा मिलेगा। बल्कि खिलाड़ी भी इस खेल के प्रति प्रेरित होंगे। इस सम्मान समारोह में बालाघाट जिले के अलावा सिवनी छिंदवाड़ा मंडला डिंडौरी बिलासपुर कवर्धा सहित अन्य जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे। ये वे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कभी बालाघाट जिले का प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर खेल के माध्यम से नाम रोशन किया था। मोंथा चक्रवात का असर भी बालाघाट जिले में देखने को मिला। बेमौसम बारिश से जहां खेतों में पानी भर गया। वहीं धान कोदो-कुटकी की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कुछेक स्थानों पर खेतों में कटी पड़ी धान पानी में भीगने के कारण अंकुरित होने लगी है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इधर इस प्राकृतिक आपदा के बाद प्रशासन ने सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया है। राजस्व और कृषि विभाग का अमला खेतों में पहुंचकर फसल नुकसानी का जायजा ले रहा है।जानकारी के अनुसार जिले में 30 अक्टूबर को पूरे दिन बारिश होते रही। जिससे धान की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। किसानों ने मिसाई के लिए धान की कटाई कर ली है जो बेमौसम बारिश के पानी से भीग गई है। अब किसान इस खराब फसल को समेटने में जुटे हुए हैं। लेकिन बारिश के कारण फसल की गुणवत्ता काफी प्रभावित हुई है। इधर प्रशासन द्वारा सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। लेकिन नुकसानी का अभी आंकलन स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रशासन ने इसके लिए कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोल रुम भी बनाया है। जहां किसान फसल नुकसानी से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। हिन्दु धर्मावलंबियों के पर्व तुलसी विवाह देवउठनी एकादशी १ नवम्बर शनिवार को जिला मुख्यालय सहित तहसील व ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास के साथ विधि-विधान से मनाई गई। देवउठनी ग्यारस मानने वाले श्रद्धालुओं ने उपवास रखरक शाम के समय घर आंगन में तुलसी के पौधे के समक्ष गन्ना का मंडप बनाकर भगवान विष्णु के स्वरूप शालिगराम व माता तुलसी का विवाह रचाया व पूजन सामग्री चढ़ाकर पूजा अर्चना व आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। तुलसी विवाह को लेकर बाजार में व प्रमुख चौक चौराहों पर गन्ने व सिंघाड़ा की दुकानें लगी रही। गन्ने व सिंघाड़ा सहित पूजन सामग्री की भी अच्छी बिक्री हुई। देवउठनी एकादशी में गन्ने का विशेष महत्व रहता है। जिससे एक दिन पूर्व से ही शहर में गन्ना विक्रय के लिये आ गये थे। 25 से 40 रूपये तक प्रति नग गन्ने का दाम रखा गया था। ग्यारस के दिन शहर के वार्ड नंबर 33 गायखुरी सहित दर्जनों गांवों में मंडई मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। बालाघाट पुलिस ने 1 नवंबर से हेलमेट अनिवार्य कर दिया है। पहले दिन पुलिस का सख्ती का असर भी नजर आया। शहर के मुख्य चौराहों में पुलिस ने शनिवार को पूरे दिन वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान जिन वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं लगाए थे या तो उन्हें हेलमेट लाने के लिए पैदल घर भेज दिया गया या फिर उनसे जुर्माना वसूला गया है। पुलिस की इस कार्यवाही के दौरान न तो किसी भी प्रकार की पहुंच काम आई और न ही वाहन चालकों की मिन्नतेें सुनी गई।शनिवार को दिन में शहर के आंबेडकर चौक और हनुमान चौक पर वाहनों की चेकिंग की गई। वहीं शाम के वक्त काली पुतली चौक पर पुलिस ने वाहनों की जांच की। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों को रोककर उन्हें इसकी उपयोगिता बताई गई। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। संयुक्त विभाग पेंशनर संघ जिला बालाघाट द्वारा देवउठनी एकादशी के दिन १ नवम्बर को शहर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में बैठक व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पेंशनरों की मांगों को लेकर भी चर्चा भी की गई। इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष बी.एल चौधरी ने पेंशनर्स एसोसिएशन की वर्षों से कुछ मांगे लंबित है जिन पर शासन-प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अपनी जायज मांगों को लेकर संयुक्त विभाग पेंशनर्स संघ द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनाई है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिला अस्पताल की व्यवस्था नहीं सुधर पा रही है। समय पर न तो चिकित्सक ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं और न ही मरीजों को उपचार सुविधा का लाभ मिल पा रहा है। इसी तरह की लापरवाही बरतने पर जिला चिकित्सालय के चार डॉक्टरों को सिविल सर्जन ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन डॉ निलय जैन द्वारा 31 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय का सुबह भ्रमण किया। इस दौरान डॉ नितेन्द्र रावतकर डॉ अंकित राणा डॉ डेनिला उईके और डॉ गीता बोकड़े ओपीडी में उपस्थित नहीं थे और उनके कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी थी। समय पर उपस्थित नहीं होने के कारण इन डॉक्टरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा गया है। इसी तरह डॉ अनुप तिलगाम द्वारा सर्जरी के दो मरीजों की फिट या अनफिट की रिपोर्ट नहीं देने के मामले में लापरवाही बरतने पर उन्हें भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।