Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
24-Jun-2025

LIC हाउसिंग फाइनेंस ने घटाया होम लोन ब्याज दर LIC हाउसिंग फाइनेंस ने होम लोन की ब्याज दर में 0.50% की कटौती की है। अब नए लोन पर 7.50% सालाना ब्याज दर से कर्ज मिलेगा। यह कटौती RBI द्वारा रेपो रेट को 6.00% से घटाकर 5.50% करने के बाद की गई है। इससे पहले SBI यूनियन बैंक और PNB ने भी ब्याज दरें घटाई हैं। नए लोन लेने वालों के लिए यह राहत भरी खबर है। वहीं RLLR से जुड़े पुराने फ्लोटिंग लोन धारकों की EMI या तो घटेगी या लोन अवधि कम होगी। 📈 शेयर बाजार में जोरदार उछाल सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर की खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई है। सेंसेक्स 1000 अंकों की उछाल के साथ 82900 के स्तर पर पहुंचा जबकि निफ्टी 300 अंक बढ़कर 25250 पर है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में बढ़त रही। अडाणी पोर्ट्स बजाज फिनसर्व एशियन पेंट्स जैसे शेयरों में 3% तक तेजी रही। सभी सेक्टर्स हरे निशान में हैं जिसमें PSU बैंक रियल्टी और IT प्रमुख रहे। 💰 सोना ₹657 महंगा होकर ₹99348 प्रति 10 ग्राम पर सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना ₹657 महंगा होकर ₹99348 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह ₹98691 था। वहीं चांदी की कीमत ₹288 बढ़कर ₹107063 प्रति किलोग्राम हो गई है। हाल ही में सोना ₹99454 और चांदी ₹109550 का ऑल टाइम हाई छू चुके हैं। जानकारों का कहना है कि इस साल गोल्ड ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है। 🏦 फोनपे अगस्त में लाएगा IPO ₹13014 करोड़ जुटाने की योजना डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे अगस्त में अपना IPO लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके तहत SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया जाएगा। कंपनी इस ऑफर से ₹13014 करोड़ (1.5 बिलियन डॉलर) जुटाने की योजना बना रही है। इससे कंपनी की संभावित वैल्यूएशन ₹1.30 लाख करोड़ आंकी गई है। IPO को कोटक महिंद्रा कैपिटल JP मॉर्गन सिटीग्रुप और मॉर्गन स्टेनली संभालेंगे। 🌽 भारत-अमेरिका ट्रेड डील अटकी किसान संकट में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील में GM फूड पर इम्पोर्ट ड्यूटी को लेकर गतिरोध बना हुआ है। अमेरिका चाहता है कि भारत में उसकी जेनेटिकली मॉडिफाइड मक्का और सोयाबीन पर ड्यूटी कम हो ताकि वे सस्ते बिकें। जबकि भारत सरकार इस मांग को खारिज कर रही है क्योंकि इससे देश के किसानों को नुकसान हो सकता है। डील की 9 जुलाई डेडलाइन पास आ रही है लेकिन समाधान मुश्किल दिख रहा है। मंगलवार को NASA ने दी।