विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्र को लेकर कहा कि यह सत्र एक सप्ताह का होगा। : जातिगत जनगणना को लेकर हाल ही में राजपत्र में आदेश जारी किया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा बहुत लोगों की यह इच्छा थी लेकिन जब उनकी सरकार थी तब यह नहीं हुआ। अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जातिगत जनगणना कराई जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आज राजधानी रायपुर में अपना 15वां स्थापना दिवस भव्य आयोजन के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि राज्य और केंद्र सरकार की पिछले 11 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी विशेष रणनीति तैयार करेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते एक दशक में अभूतपूर्व प्रगति की है। गरीबों किसानों महिलाओं और युवाओं के हित में जो योजनाएं चलाई गई हैं उनका असर आज हर घर तक दिखाई देता है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को राज्य में हो रहे धर्मांतरण और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामलों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस बताएं कि अपने शासनकाल में उसने इन गंभीर विषयों पर क्या ठोस कार्रवाई की थी।