एअर इंडिया के 4 विमान में खराबी यात्रियों को उतारा सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर प्लेन से उतारना पड़ा। विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ में देरी हुई। इसके बाद सुबह करीब 5:20 बजे कैप्टन ने यात्रियों से कहा गया कि वे प्लेन से नीचे उतर जाएं। उन्होंने बताया कि यह फैसला फ्लाइट सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। एअर इंडिया का विमान हॉन्गकॉन्ग लौटा हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (नंबर AI315) सोमवार को वापस लौट गई। इसमें तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। यह उड़ान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की थी। वहीं रविवार को भारत आ रहे बोइंग के दो ड्रीमलाइनर प्लेन भी बीच रास्ते से लौट गए थे। इनमें से एक फ्लाइट लंदन से चेन्नई और दूसरी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। दोनों की सोमवार को लैंडिंग होनी थी। सभी मतदान केंद्रों पर कैमरे लगेंगे वोटिंग प्रोसेस की निगरानी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग (EC) अब सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग करेगा। EC ने सोमवार को बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव से यह फैसला लागू किया जाएगा। वेबकास्टिंग डेटा आयोग के इंटरनल यूज के लिए होगा। मतलब इसे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। अभी तक 50% पोलिंग स्टेशन की ही वेबकास्टिंग की जाती थी। अबतक 125 शवों के DNA मैच हुए अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का सोमवार रात करीब 10 बजे अंतिम संस्कार किया गया। गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के मुख्यमंत्री-राज्यपाल समेत कई लोग शामिल हुए। अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक अबतक 125 शवों के DNA मिल चुके हैं। सोमवार रात तक 83 शव उनके परिजनों को सौंपे गए। जो लोग परेशान हो रहे हैं उनके लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। ट्रम्प की तुरंत तेहरान खाली करने की चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की राजधानी तेहरान में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी जारी की। उन्होंने मंगलवार (भारतीय समय के मुताबिक) को कहा कि ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करना मूर्खता है। वहीं इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग खत्म करने को लेकर कहा कि खामेनेई की हत्या से जंग बढ़ेगी नहीं बल्कि खत्म होगी। पाकिस्तान में चिनाब का पानी 92% घटा भारत ने पहलगाम हमले के दूसरे दिन 24 अप्रैल को पाकिस्तान के साथ 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोक दिया था। अब पाकिस्तान में इसका असर दिखने लगा है। पाकिस्तान में चिनाब नदी का फ्लो 92% तक घट चुका है। नदी में 29 मई को वाटर फ्लो 98 हजार 200 क्यूसेक था। अब यह घटकर सिर्फ 7200 क्यूसेक रह गया है।