अंतर्राष्ट्रीय
छत्तीसगढ़ प्रदेश में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एक विद्यालय में बच्चों का स्वागत कर उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने नन्हें-मुन्हें विद्यार्थियों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर और पाठ्य सामग्री वितरित कर उनके शैक्षणिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्र अरुण साव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि वे जनहित और राष्ट्रहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को भी राजनीतिक रंग देकर भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं।