Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Jun-2025

1. इजराइल-ईरान संघर्ष से बाजार में भूचाल सेंसेक्स 700 अंक गिरा इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमले का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। सेंसेक्स 700 अंक यानी 0.80% गिरकर 81000 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी में भी लगभग 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 24650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग ऑटो आईटी और ऑयल-गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। 2. एयरलाइन सेक्टर को बड़ा झटका इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर गिरे . बोइंग के शेयरों में गिरावट क्रैश के बाद 5% टूटा भाव एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के अहमदाबाद में क्रैश होने के बाद बोइंग कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी प्री-मार्केट में इसके शेयर 7.8% गिरकर $197.3 पर पहुंच गए। यह लगातार तीसरा दिन है जब कंपनी के शेयरों में गिरावट आई है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के शेयर 4% और स्पाइसजेट के 3% टूटे हैं। टाटा ग्रुप जो एअर इंडिया का संचालन करता है उसके भी सभी शेयर नीचे गए हैं। 3. सोने-चांदी के भाव में उछाल सोना ₹97455 प्रति 10 ग्राम पर 12 जून को सोने की कीमतों में ₹1220 की बढ़ोतरी हुई जिससे इसका भाव ₹97455 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत मामूली ₹4 बढ़कर ₹105498 प्रति किलो हो गई। इस साल सोना अब तक ₹21293 महंगा हो चुका है। 4. इजराइल-ईरान तनाव से तेल 10% महंगा आम आदमी पर असर तय इजराइल द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 10% की तेजी आई है। ईरान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है और अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक किया तो वैश्विक तेल आपूर्ति का 20% प्रभावित हो सकता है। इसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों और आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है। 5. ओसवाल पंप्स का IPO ओपन निवेश के लिए 17 जून तक मौका पंप और मोटर बनाने वाली कंपनी ओसवाल पंप्स का IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 17 जून तक आवेदन कर सकते हैं। कंपनी 1387.34 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है जिसमें से 890 करोड़ का फ्रेश इश्यू होगा। कंपनी के शेयर 20 जून को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।