ED की टीमें छापेमारी 2700 करोड़ का मनी-लॉन्ड्रिंग केस राजस्थान गुजरात और दिल्ली के करीब 24 जगहों पर गुरुवार को सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमें छापेमारी कर रही हैं। जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक ये करीब 2700 करोड़ रुपए का मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। राजस्थान के सीकर जयपुर जोधपुर झुंझुनूं सहित गुजरात के अहमदाबाद और दिल्ली में कार्रवाई हो रही है। जानकारी के अनुसार ये रेड नेक्सा एवरग्रीन नाम के प्रोजेक्ट में हुई धोखाधड़ी को लेकर है। भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव 21 जुलाई तक संभव भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले हो सकता है। अगले हफ्ते से इस दिशा में कवायद तेज हो जाएगी। लगभग 10 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। दो समुदाय भिड़े मंदिर तोड़ने का आरोप पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के रवींद्रनगर इलाके में बुधवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस थाने के बाहर पथराव किया टायर जलाए और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सर्तकता ज्यूडिशियल टेररिज्म में न बदले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई ने कहा कि ज्यूडिशियल रिव्यू (न्यायिक समीक्षा) की शक्ति का इस्तेमाल संयम से करना चाहिए। ऐसा तभी हो जब कोई कानून संविधान के मूल ढांचे का उल्लंघन करता हो। एक लीगल न्यूज पोर्टल के सवाल का जवाब देते हुए गवई ने कहा कि कई बार आप (कोर्ट) सीमाओं को पार करने की कोशिश करते हैं और वहां घुसने की कोशिश करते हैं जहां आमतौर पर न्यायपालिका को प्रवेश नहीं करना चाहिए। गवई ने आगे कहा कि ज्यूडिशियल अलर्टनेस जरूरी है लेकिन इसे ज्यूडिशियल टेररिज्म में नहीं बदलना चाहिए। 5 आरोपियों की रिमांड आज से शुरू इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम और राज समेत 5 आरोपियों को 8 दिन की रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंपा गया है। सभी आरोपियों को 9 जून को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगह से पकड़ा गया था। इन्हें बुधवार को मेघालय कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने इनकी रिमांड मांगी थी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। स्कॉर्पियो ने 3 पुलिसकर्मियों को उड़ाया पटना में बुधवार रात अटल पथ पर वाहन चेकिंग के दाैरान स्कॉर्पियो ने 3 पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ा दी। घटना एसकेपुरी थाना इलाके में रात 12:30 बजे की है। दीघा की ओर से 90 किलाेमीटर की रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो के धक्के से SI दीपक कुमार ASI अवधेश और महिला सिपाही कोमल हवा में उछल कर दूर गिर गए। कोरोना के एक्टिव केस 7000 पार 74 मौतें देश में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। 30 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केसों की संख्या 7121 पहुंच गई है। एक हफ्ते से औसतन हर दिन 400 नए केस सामने आ रहे हैं। केरल में सबसे ज्यादा 2223 मामले हैं। देश में राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे गर्म देश में बुधवार को राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। यहां सीजन का सबसे ज्यादा 48°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। 6 साल पहले 2019 में शहर का तापमान 49°C दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने राजस्थान के 13 जिलों में आज भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। मुनीर इस हफ्ते अमेरिका पहुंचेंगे पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर इस हफ्ते अमेरिका दौरे पर पहुंचेंगे। वे शनिवार यानी 14 जून को वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के जश्न में शामिल होंगे। इस दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का 79वां जन्मदिन भी है। इस मौके पर राजधानी वॉशिंगटन में एक परेड का आयोजन होगा। व्हाइट हाउस- ट्रम्प ने मस्क की माफी स्वीकार की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मस्क की माफी को स्वीकार कर लिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को प्रेस को बताया कि-राष्ट्रपति ने मस्क के पोस्ट को सराहा। हम अब अमेरिका के जनता पर ध्यान दे रहे हैं। मस्क के सरकारी अनुबंधों की समीक्षा के बारे में पूछने पर प्रेस सचिव ने कहा कि अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।