Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
04-Jun-2025

28 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में पहुंचा नया कोरोना वैरिएंट सरकार ने देर रात एडवाइजरी की जारी मास्क अनिवार्य 28 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में पहुंचा नया कोरोना वैरिएंट देशभर में कोरोना वायरस के केसों की संख्या 4145 पहुंच गई है। ये मामले 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 1416 एक्टिव केस केरल में हैं। वहीं महाराष्ट्र 510 केसों के साथ दूसरे नंबर है। कोरोना के नए वैरिएंट्स से जनवरी से अब तक देश में 38 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 31 मरीजों की मौत बीते 5 दिन में हुई है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना का पहला मामला सामने आया। इसके बाद राज्य सरकार ने देर रात एडवाइजरी जारी कर सभी हॉस्पिटल में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मरीजों के साथ अस्पतालों पहुंचने वाले को भी मास्क पहनना होगा। ट्रम्प का फोन आया नरेंदर तुरंत सरेंडर हो गए राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री मोदी पर बयान दिया। राहुल बोले कि ट्रम्प का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए। उन्होंने कहा इतिहास गवाह है यही BJP-RSS का कैरेक्टर है। ये हमेशा झुकते हैं। भाजपा बोली- राहुल चीन-पाकिस्तान के पेड एजेंट पीएम मोदी के लिए सरेंडर शब्द का इस्तेमाल करने पर राहुल गांधी की आलोचना हो रही है। भाजपा ने कहा लोकसभा में विपक्ष के नेता की ऐसी भाषा देश और सेना का अपमान है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह के सवाल राहुल गांधी बार-बार पूछ रहे हैं मुझे पूरा संदेह है कि वे चीन या पाकिस्तान के पेड एजेंट लगते हैं। जासूसी के शक में पंजाब से गिरफ्तारी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पंजाब के तरनतारन से गगनदीप सिंह उर्फ ​​गगन को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी सैन्य जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को भेज रहा था। शुक्ला 10 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे इंडियन एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला एक्सिओम मिशन 4 के तहत अब 10 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाएंगे। यह मिशन दूसरी बार टाला गया है। सबसे पहले 29 मई को मिशन लॉन्च होना था। बाद में इसे 8 जून को शेड्यूल किया गया था। मस्क ने ट्रम्प के फंडिंग बिल को शर्मनाक बताया टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए फंडिंग बिल की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे घिनौना और शर्मनाक बताया है। चीन ने ताइवान के पास सैन्य गतिविधियां बढ़ाईं चीन ने एक बार फिर ताइवान के चारों ओर अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार सुबह तक ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के 2 लड़ाकू विमान और 12 नौसैनिक जहाज ताइवान के पास देखे गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला IPL जीता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला टाइटल जीत लिया है। टीम ने मंगलवार को खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया। इसी के साथ 18वें सीजन में IPL को 8वां चैंपियन मिला। मणिपुर में आई बाढ़ से 1.64 लाख लोग प्रभावित मानसून की तेज बारिश के बाद मणिपुर में आई बाढ़ से 1.64 लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य में 35 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। करीब 4 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। 77 राहत शिविर खोले गए हैं। बीते 4 दिन में 100 से ज्यादा लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं।