Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Jun-2025

इंडिगो की फ्लाइट से 4000 फीट ऊंचाई पर गिद्ध टकराया रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को गिद्ध पक्षी टकराने की वजह से इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना सोमवार दोपहर 1.14 बजे की है। हादसा जिस समय हुआ विमान लगभग 3 से 4 हजार फीट की ऊंचाई पर था। फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे जो सभी सुरक्षित हैं। 4 जून को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जून को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बैठक होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक में मंत्रियों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में डिटेल जानकारी दी जा सकती है। सोनिया गांधी निजी दौरे पर शिमला पहुंची लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी के बाद राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी भी सोमवार को शिमला पहुंच गई हैं। सोनिया गांधी शाम 5 बजे के करीब छराबड़ा पहुंची जहां पर वह अगले चार-पांच दिन बिताएंगी। सोनिया गांधी अगले कुछ दिन यहीं बेटी प्रियंका गांधी के साथ आराम करेंगी। अपनी दुल्हनिया के साथ दिखे खान सर VIDEO अपने अलग अंदाज से पढ़ाने के लिए मशहूर खान सर ने शादी कर ली है। आज यानी 2 जून को उन्होंने रिसेप्शन की पार्टी दी। इस दौरान खान सर अपनी दुल्हनिया के साथ दिखे। देश में कोरोना से 4 दिन में 31 मौतें देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 4026 पहुंच गई है। कोरोना से अब तक 38 मौतें हो चुकी हैं। असम में 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित 11 मौतें देश के पूर्वोत्तर राज्यों में 29 मई को मानसून ने दस्तक दी थी। 5 दिन बीतने के बाद भी मानसून वहीं ठहरा हुआ है। इसके चलते मणिपुर असम अरुणाचल प्रदेश त्रिपुरा मेघालय मिजोरम और सिक्किम में तेज बारिश हो रही है। असम में बाढ़-लैंडस्लाइड में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। कराची की मलिर जेल से 216 कैदी भागे पाकिस्तान के कराची में सोमवार रात मलिर जेल से 216 कैदी फरार हो गए। जेल प्रशासन के मुताबिक कराची में आए भूकंप के झटकों के बाद एहतियातन कैदियों को बैरकों से बाहर निकाला गया था। साउथ कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी साउथ कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 6 बजे भारतीय समयानुसार देर रात 2:30 बजे से राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। शुरुआती तीन घंटों में ही लगभग 9.2% यानी 40 लाख से अधिक मतदाता वोट डाल चुके हैं।