भारत में ₹86 हजार करोड़ निवेश करेगा एशियन डेवलपमेंट बैंक एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने भारत के शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में 10 बिलियन डॉलर यानी करीब 86 हजार करोड़ रुपए तक निवेश करने के लिए 5 साल के प्लान का ऐलान किया है। इस प्लान में मेट्रो रेल एक्सपेंशन रीजनल रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर्स (RRTS) और वाटर सेनिटेशन हाउसिंग जैसी सिटी-लेवल सर्विसेज पर फोकस किया जाएगा। ADB के प्रेसिडेंट मासातो कांडा ने 31 मई को अपनी भारत विजिट में कहा कि इस प्लान में सॉवरेन लोन्स प्राइवेट सेक्टर फंडिंग और थर्ड-पार्टी कैपिटल को शामिल किया जाएगा। यह निवेश भारत की ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रेटजी का सपोर्ट करेगा क्योंकि देश का टारगेट 2030 तक अपनी 40% से ज्यादा आबादी को शहरों में रहने की उम्मीद में इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करना है। सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट शेयर बाजार में आज यानी 2 जून को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है। ये 24600 के स्तर पर कारोबार कर रही है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है। बैंकिंग ऑटो और IT शेयर में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स में बढ़त है। HDFC बैंक और HCL टेक में करीब 1.50% की गिरावट है। एअर इंडिया ने टर्किश कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया एअर इंडिया ने अपने बोइंग 777 विमानों का मेंटेनेंस करने वाली कंपनी टर्किश टेक्निक के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। ये फैसला तुर्किये के पाकिस्तान को सपोर्ट करने के बाद लिया गया है। कंपनी के CEO और MD कैंपबेल विल्सन ने NDTV से कहा अगर मौजूदा हालात में बिजनेस जारी रखने में दिक्कत है तो हम विकल्प तलाशेंगे। हम जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहते हैं। शेयर बाजार में इस हफ्ते तेजी देखने को मिल सकती है शेयर बाजार में इस हफ्ते तेजी देखने को मिल सकती है। RBI इंटरेस्ट रेट डिसीजन PMI डेटा से लेकर US जॉब डेटा डोमेस्टिक इकोनॉमिक डेटा ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा ECB मीटिंग और FII-DII फ्लो तक बाजार की नजर रहेगी।