मध्यप्रदेश के जबलपुर में शनिवार को कांग्रेस ने देश की सेना के शौर्य पराक्रम और वीरता को समर्पित “जय हिन्द सभा” का आयोजन किया । इस सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला और देश की सेना के सम्मान में एकजुटता का संदेश दिया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आप लोग आए हैं ये साबित करता है कि आपको सेना पर गर्व है। लेकिन सवाल सरकार की नीयत और फैसलों पर है। उन्होंने कहा कि सेना देश की होती है किसी पार्टी की नहीं। जबलपुर की धरती को गर्व है कि यहां बारूद बनती है लेकिन आज देश के नौजवान बेरोजगारी और भ्रम के अंधेरे में भटक रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कैसे 1971 में इंदिरा गांधी ने अमेरिका के विरोध के बावजूद पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश बनवाया था। कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व संसद नकुल नाथ ने जय हिन्द सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी सेना का राजनीतिकरण नहीं किया है लेकिन भाजपा सेना का राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित वयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे सरकार को मंत्री को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। नकुल नाथ पूर्व सांसद सभा में राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव कांतिलाल भूरिया राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा CWC सदस्य कमलेश्वर पटेलसहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।