5 सितंबर को इतिहास रचेंगे अरिजीत सिंह सिंगर अरिजीत सिंह जल्द ही इतिहास रचने जा रहे हैं। वह यूके के टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय सिंगर बनेंगे। उनका लाइव शो इसी साल 5 सितंबर को होगा। इस खबर के सामने आते ही अरिजीत सिंह के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। दरअसल अरिजीत सिंह पहले भारतीय कलाकार होंगे जो यूके के किसी बड़े स्टेडियम में हेडलाइन यानी मुख्य कलाकार के रूप में परफॉर्म करेंगे। सिद्धारमैया बोले- एक्टर कन्नड़ इतिहास नहीं जानते शनिवार 24 मई को चेन्नई में फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान कमल हासन ने कहा था कि तमिल भाषा ने कन्नड़ भाषा को जन्म दिया। इस बयान का कर्नाटक में जोरदार विरोध हो रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमय्या ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कन्नड़ भाषा का इतिहास बहुत पुराना है। कमल हासन को इसकी जानकारी नहीं है। तलाक के बाद पहली बार साथ काम करेंगे करण-जेनिफर? जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर एक समय टेलीविजन की मशहूर जोड़ी हुआ करते थे। दोनों ने शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तलाक के करीब 11 साल बाद ये दोनों एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट करण जौहर के अपकमिंग रियलिटी शो द ट्रेटर्स में नजर आ सकते हैं। ऋतिक-होम्बले फिल्म्स ने मिलाया हाथ हरियाणा में रोहतक की दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) के स्टूडेंट अरविंद चौधरी की बॉलीवुड में एंट्री होने वाली है। अरविंद चौधरी ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के साथ फिल्म जम्हूरियत में काम किया है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और मेकर्स की साल के अंत तक इसे रिलीज करने की तैयारी है। लीगल एक्शन से पहले सोनू सूद की सफाई सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें वो बिना हेलमेट तेज रफ्तार में बाइक चलाते नजर आए थे। लोगों ने उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिए जाने की मांग की थी जिसके बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। अब विवाद बढ़ने पर सोनू सूद ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने नियमों का उल्लंघन नहीं किया है वो क्लिप उनकी शूटिंग की है।