जबलपुर की क्राइम ब्रांच और संजीवनी नगर थाना पुलिस ने झपटमारी और लूट की वारदातों पर लगाम लगाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के गले से चेन छीनकर फरार हो जाया करता था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए आरोपी साहिल बेन उर्फ भूलन बेन (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी क्रिश के साथ तीन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सोने का मंगलसूत्र और लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। फरार साथी की तलाश जारी है।