Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
07-Dec-2024

राम विवाह की झांकी पर चले ईंट-पत्थर बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को राम विवाह की झांकी पर बाजीतपुर की एक मस्जिद के पास पथराव किया गया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। विवाह पंचमी के मौके पर तरौनी गांव से निकाली गई झांकी के दौरान दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके। शंभू बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेड्स तोड़े हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर फरवरी से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली जाने का ऐलान किया लेकिन हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी जिसे किसानों ने तोड़ दिया। इस दौरान 8 किसान घायल हो गए। इसके बाद प्रदर्शन स्‍थगित कर दिया गया। मोदी बोले- पहले की सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट को वोटों से तौला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट के विकास पर ध्यान नहीं दिया क्योंकि यहां वोट और सीटें कम थीं। अटल जी की सरकार में नार्थ-ईस्ट के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाया गया था। PM मोदी ने ये बातें दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजन तीन दिन के अष्टलक्ष्मी महोत्सव के उद्घाटन पर कहीं बेंगलुरु में लिंगायत संत की मूर्ति तोड़ी बेंगलुरु में पार्सल डिलीवरी करने वाले एक युवक ने लिंगायत संत शिवकुमार स्वामी की मूर्ति खंडित कर दी। उसने मूर्ति के सिर पर बड़ा छेद कर दिया। मूर्ति तोड़ने वाले 37 साल के श्रीकृष्णा ने बताया कि मेरे सपने में जीसस क्राइस्ट आए थे उन्होंने मूर्ति तोड़ने के लिए कहा। पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल पकड़ा ग्रेनेड पिस्टल ड्रोन बरामद पंजाब में अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तानी बेस वाला क्रॉस बॉर्डर आतंकी मॉड्यूल पकड़ा है। ये मॉड्यूल हरविंदर रिंदा और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हैप्पी पासियां जीवन फौजी और अन्य चला रहे थे। इस मॉड्यूल के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यूपी कॉलेज में मस्जिद हटाने पर अडे़ छात्र वाराणसी के यूपी कॉलेज में मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। जुमे के दिन शुक्रवार को करीब 500 से ज्यादा छात्र भगवा झंडा लेकर कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने वहां नारेबाजी की।