Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Jun-2024

मुश्किलों में फंसे सीएम बेल के बाद भी जेल दिल्ली शराब घोटाला मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। एक तरफ जहां उन्हें निचली अदालत ने जमानत दे दी है तो वहीं दिल्ली हाई कोर्ट ने उस जमानत पर रोक लगा दी है। इस वजह से अबतक उन्हें रिहाई नहीं मिली है। अब ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट 25 जून को फैसला सुना सकती है। UGC NET परीक्षा धांधली पर CBI का बड़ा खुलासा UGC NET परीक्षा में हुई धांधली के मामले में सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने आईपीसी की धारा 120बी और 420 के तहत एफआईआर दर्ज करके जांच को आगे बढ़ाया है। इस परीक्षा में हुई धांधली को लेकर कई अहम खुलासे सामने आए हैं। सीबीआई को जानकारी मिली है कि यूजीसी नेट का एग्जाम 16 जून को लीक होने की संभावना थी। पेपर को 5 से 6 लाख रुपए में बेचे जाने के इनपुट्स भी सीबीआई को मिले हैं। दिल्ली में देर रात डबल मर्डर ने मचाई सनसनी राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल इलाके में शुक्रवार देर रात दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार अनुज उर्फ इल्ला को तीन लोग मारने आए थे। तीन में से दो लोगों को मौके पर ही इल्ला के लोगों ने चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। प्रज्वल रेवन्ना के MLC भाई ने दो लोगों पर दर्ज कराई FIR जेडीएस एमएलसी और पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते ने सूरज रेवन्ना ने पुलिस में शिकायत की है कि उनकी पार्टी का एक कार्यकर्ता उनसे पैसे ऐंठने के लिए उनके खिलाफ झूठा यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करने की धमकी दे रहा है। सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार ने शुक्रवार को चेतन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। चेतन ने भी सूरज रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 9 राज्यों में आज होगी भारी बारिश का अलर्ट देश के कई राज्यों में मानसून आ चुका है और अलग-अलग स्थानों पर झमाझम बारिश भी हो रही है। हालांकि कई राज्य ऐसे हैं जहां पर अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है और भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों ओडिशा और पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.6°C उरई में दर्ज किया गया। झारखंड के बाद तेलंगाना में भी किसानों को राहत तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि किसानों के लिए दो लाख रुपये की कर्ज माफी जल्द ही लागू की जाएगी। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से रेड्डी ने कहा - 12 दिसंबर 2018 से नौ दिसंबर 2023 के बीच जिन किसानों ने दो लाख रुपये तक का कर्ज लिया है उन्हें एकमुश्त माफ कर दिया जाएगा। देश में एंटी-पेपर लीक कानून आधी रात से लागू नोटिफिकेशन जारी देश में एंटी-पेपर लीक कानून पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट 2024 लागू हो गया है। केंद्र ने शुक्रवार 21 जून की आधी रात को इसका नोटिफिकेशन जारी किया है। यह कानून भर्ती परीक्षाओं में नकल और अन्य गड़बड़ियां रोकने के लिए लाया गया है। इस कानून के तहत पेपर लीक करने या आंसर शीट के साथ छेड़छाड़ करने पर कम से कम 3 साल जेल की सजा होगी। इसे ₹10 लाख तक के जुर्माने के साथ 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। तमिलनाडु शराब कांड में मरने वालों का आंकड़ा 53 तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 53 हो गया है। इनमें तीन महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर भी है। कलेक्टर एमएस प्रशांत ने 22 जून को इसकी जानकारी दी है। अब तक 185 लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।135 लोगों का इलाज चल रहा है। 30 लोगों की हालत गंभीर है। तजाकिस्तान में हिजाब-ईदी पर बैन मुस्लिम बहुल देश तजाकिस्तान ने हिजाब के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसके अलावा देश में ईद के त्योहार पर बच्चों को दी जाने वाली ईदी को भी बैन कर दिया गया है। बिश्केक की न्यूज एजेंसी के मुताबिक राष्ट्रपति इमोमाली रहमान ने हिजाब को ‘विदेशी परिधान’ बताते हुए प्रतिबंध का ऐलान किया है। अरबपति हिंदुजा फैमिली के 4 सदस्‍यों को जेल भारतीय मूल के अरबपति और ब्रिटेन की सबसे अमीर हिंदुजा फैमिली के 4 सदस्यों को स्विट्जरलैंड की कोर्ट ने शुक्रवार 21 जून को जेल की सजा दी है। बिजनेसमैन प्रकाश हिंदुजा और उनकी पत्नी कमल हिंदुजा को साढ़े चार साल की सजा मिली है। वहीं उनके बेटे अजय और बहू नम्रता को चार साल की सजा मिली है।हिंदुजा परिवार पर अपने नौकरों की तस्करी और शोषण का आरोप लगाया गया था जिनमें ज्यादातर भारत के अशिक्षित लोग थे।