Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
25-May-2024

देश में चल रहे लोकसभा चुनाव का शोर 4 जून को थम जाएगा। इसके बाद शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल गठन की औपचारिकताएं पूरी होगी। हालांकि जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव थमेगा वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश में एक और चुनाव का दौर भी शुरू हो जाएगा। जो कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के कुछ ही माह बाद करवाए जाएंगे। दरअसल लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश की कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की स्थिति बन रही है। ऐसे में 4 जून के बाद प्रदेश में इसकी तैयारियां शुरू हो जाएगी। अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर तो उपचुनाव तय ही है क्योंकि यहां पर कांग्रेस से विधायक रहे कमलेश शाह ने पार्टी और विधायकी दोनों से ही इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा बुदनी से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में वे यहां भी से लोकसभा पहुंचते हैं तो इस सीट पर भी उपचुनाव हो सकते हैं। बुदनी से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक हैं। भाजपा ने उन्हें विदिशा से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। शिवराज लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो उन्हें विधायकी से इस्तीफा देना होगा। ऐसे में बुधनी में उपचुनाव करवाए जाएंगे। शहडोल जिले की पुष्पराजगढ़ विधानसभा से विधायक फुंदेलाल मार्को को कांग्रेस शहडोल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। यदि माकों लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो पुष्पराजगढ़ में भी उपचुनाव हो सकता है। कांग्रेस ने उज्जैन लोकसभा क्षेत्र से तराना विधायक महेश परमार को टिकट दिया है। परमार लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो उन्हें विधायकी से इस्तीफा देना होगा और तराना में उपचुनाव की स्थिति बनेगी। डिंडोरी से चार बार के कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम को कांग्रेस ने मंडला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया । यदि मंडला से कांग्रेस जीतती है यहां भी उपचुनाव हो सकते हैं। कांग्रेस ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह को सतना लोकसभा से टिकट दिया है। सिद्धार्थ कुशवाह यह चुनाव जीतते हैं तो सतना विधानसभा में उपचुनाव हो सकता है। वहीं सीटें ऐसी है जहां से कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। ये विधायक भी अगर विधायकी से इस्तीफा देते हैं तो भी उपचुनाव स्थिति बनेगी।