हिंदुओं की संख्या कम होने से देश में अराजकता आएगी - डिप्टी सीएम उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा डेमोग्राफी का चेंज होना किसी भी स्थान के लिए बहुत बड़ा खतरा होता है। हिंदुओं की सहिष्णुता आदिकाल से पूरी दुनिया के सामने ही स्थापित है। हिंदू की सहिष्णुता के कारण ही यहाँ पर सारा अल्पसंख्यक समुदाय फल-फूल रहा है और हमें इसकी खुशी भी है लेकिन हिंदुओं की संख्या कम हो जाए यह भी चिंता का विषय है। हिंदुओं की संख्या कम होने से देश में अराजकता आएगी। भाजपा नेताओं के चुनावी दौरे पर बोले डिप्टी सीएम छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं द्वारा दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा झारखंडउड़ीसा और उत्तर प्रदेश सभी लगे हुए समीप के राज्यों में भाजपा कार्यकर्ता जा रहे हैं भाजपा के कार्यकर्ता अपने भाव से भी जा रहे हैं चुनाव में जनता के बीच भाजपा के सारे रखे रहे है। कमल के निशान पर वोट मांगना है साथ ही जनता को सभी विषय समझ करके मतदान कर ने की बात कही है. छत्तीसगढ़ के बिरहोर के भाई पद्मश्री से सम्मानित छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए काम करने वाले बिरहोर के भाई के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव को देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके जीवन को प्रेरणादायक बताया है। मुख्यमंत्री साय की टॉपर विद्यार्थियों से ख़ास बातचीत छत्तीसगढ़ में दसवीं-बारहवीं के नतीजे घोषित होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों से सीधे वीडियो काल पर बात कर बधाई दी है। बच्चों के लिए अपने मुख्यमंत्री से इस तरह अचानक रुबरू होना बेहद आनंददायक अनुभव रहा है। बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने बच्चों सहित उनके अभिभावकों और गुरुजनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सुकमा में सक्रिय नक्सलियों का आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ सुकमा में बस्तर IG सुन्दरराज पी पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘पूना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह नई शुरूआत से प्रभावित हो कर नक्सली संगठन में सक्रिय 6 हार्डकोर नक्सलीयो ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है।