Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
10-May-2024

प्रदेश में लोकसभा के तीसरे चरण का मतदान हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर लिखा कि भाजपा शुरू से इस चुनाव को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही थी लेकिन भटकाते-भटकाते अब ख़ुद ही भटक गई है। इंडिया के लोग इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं। भाजपा का नेतृत्व देश के किसान नौजवान महिलाओं या किसी वर्ग के बारे में कोई भी नीति या नीयत स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। ऐसी गुमराह पार्टी से देश की रक्षा करने के लिए भारत के नागरिक तैयार हैं। जय कांग्रेस विजय कांग्रेस।