ट्रेंडिंग
एंकर : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में तीन चरणों में 21 सीटों पर मतदान होने के बाद दिग्विजय सिंह चौथे चरण की सीटों पर एक्टिव हो गए है। अपने संसदीय क्षेत्र राजगढ़ में मंगलवार को मतदान से निवृत्त होने के बाद दिग्विजय सिंह गुरुवार को शिवगढ़ सैलाना और रतलाम में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और उनको सक्रिय करेंगे। तीसरे चरणें के चुनाव में दिग्विजय राजगढ़ के अलावा दूसरे सीटों पर कांग्रेस के प्रचार के लिए नहीं जा पाए थे। अब दिग्विजय सिंह गुरुवार से चौथे चरण की सीटों पर कांग्रेस का प्रचार तेज करेंगे।