राष्ट्रीय
MP के पन्ना के अमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई है। उन्होंने फरियादी से बिल के भुगतान के नाम पर 30 हजार रुपए मांगे थे। फरियादी ने सागर लोकायुक्त में इसकी शिकायत की थी। जिस पर टीम ने गुरुवार को ये कार्रवाई की। सारिका खटीक दमोह जिले के हटा से भाजपा विधायक उमा खटीक की बेटी हैं। दरअसल अमानगंज के रहने वाले राघवेंद्र राज मोदी (35) की लिफ्टर मशीन नगर परिषद अमानगंज में किराए पर लगी थी। इसके लिए 34 हजार किराया तय किया गया था। 4 महीने से बिल का पेमेंट नगर परिषद ने नहीं किया था। कुल 1 लाख 33 हजार 332 रुपए का बिल बकाया था।