Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Apr-2024

माननीय सांसद कौन होगा इसके लिए वोटिंग आज माननीय सांसद कौन होगा इसके लिए शुक्रवार को जिले में लगभग १६ लाख मतदाता वोट देंगे। लोकतंत्र के महापर्व को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा खास व्यवस्थाएं की गई है। इस बार छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से १५ प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच बना हुआ है। जिले में कुल १९३९ मतदान केंद्र बनाए गए है। जिसमें १६ लाख ३२ हजार १९० मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज सुबह ७ बजे से लेकर शाम ६ बजे तक वोटिंग होगी। पुरूष मतदाताओं की संख्या ८ लाख २४ हजार ४४९ है। इसी प्रकार महिला मतदातओं की संख्या ८ लाख ७ हजार ७२६ है। जबकि अन्य १५ मतदाता है। अब सरकारी शिक्षक ने ली भाजपा की सदस्यता इस बार लोकसभा चुनावी माहौल काफी रोचक नजर आ रहा है। पिछले एक महिने में दर्जनों कांग्रेस नेता और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन छोडक़र भाजपा की सदस्यता ले ली है। इस बीच अब एक सरकारी शिक्षक की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसमें सरकारी शिक्षक आचार संहिता का उल्लघंन कर भाजपा की सदस्यता लेता दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम राजेगांव का निवासी है। जो फिलहाल पांढुर्णा जिले में प्राथमिक शाला टेकाढाना संकुल नांदनवाड़ी में पदस्थ है। शिक्षक का नाम ललित डिगरसे है। जिसने पिछले दिनों एक राजनीतिक कार्यक्रम दौरान भाजपा की सदस्यता ले ली है। तस्वीर में शिक्षक भाजपा का गमछा पहने स्पष्ट दिखाई दे रहा है।