Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
09-Mar-2024

PM मोदी ने चीन से लगी सेला टनल का उद्घाटन किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के बैसाखी में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी सेला टनल का उद्घाटन किया। यह इतनी ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी डबल लेन टनल है। चीन सीमा से लगी इस टनल की लंबाई 1.5 किलोमीटर है। PM ने इसके अलावा 55 हजार से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास किया। PM मोदी ने असम के काजीरंगा में जंगल सफारी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे। उन्होंने सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हाथी पर बैठकर जंगल सफारी की। इसके बाद जीप से नेशनल पार्क का भ्रमण भी किया। इस दौरान उनके साथ पार्क डायरेक्टर सोनाली घोष और सीनियर फॉरेस्ट ऑफिसर भी थे। ओडिशा में भाजपा-BJD के बीच गठबंधन पर बातचीत फेल ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत फेल हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने शुक्रवार (8 मार्च) को दिल्ली से भुवनेश्वर लौटने के बाद कहा कि हमारी पार्टी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन या सीट बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं हुई है। ब्लास्ट के 8 दिन बाद खुला बेंगलुरु का रामेश्वरम कैफे कर्नाटक के बेंगलुरु में फेमस रामेश्वरम कैफे शनिवार (9 मार्च) को आम लोगों के लिए खुल गया है। यहां 1 मार्च को IED ब्लास्ट हुआ था जिसमें 10 लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से कैफे बंद था। कैफे के को-फाउंडर राघवेंद्र राव ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए हम सुरक्षा के सभी उपाय कर रहे हैं। यूपी के ग्रेटर नोएडा में हॉस्टल का खाना खाने से 100 छात्र बीमार यूपी के ग्रेटर नोएडा में हॉस्टल का खाना खाने से करीब 100 छात्र बीमार पड़ गए। छात्रों ने शुक्रवार (8 मार्च) की शाम में खाना खाया था। इसके बाद उन्हें पेट दर्द और उल्टी होने लगी। मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में आर्यन रेजिडेंसी नाम के एक हॉस्टल का है। यहां कई कॉलेज के छात्र रहते हैं। छात्रों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है