Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
09-Mar-2024

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने आज भाजपा जॉइन कर ली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी पूर्व विधायक संजय शुक्ला विशाल पटेल अर्जुन पलिया सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस नेताओं ने सीएम डॉ. मोहन यादव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने प्रदेश कार्यालय में भाजपा जॉइन की। सूत्रों की मानें तो सुरेश पचौरी की भाजपा नेताओं से बातचीत चल रही थी।