मुनव्वर फारुकी बने बिग बॉस 17 के विनर: इनाम में 50 लाख रुपए गाड़ी और ट्रॉफी मिली मुनव्वर फारुकी ने रविवार की रात बिग बॉस 17 का खिताब जीत लिया है। अभिषेक कुमार रनरअप रहे। जीतने पर मुनव्वर को इनाम में 50 लाख रुपए गाड़ी और बिग बॉस की ट्रॉफी मिली है। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की दौड़ में अंकिता लोखंडे अभिषेक कुमार मुनव्वर फारुकी मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी शामिल थे। सलमान खान ने इस पॉपुलर रियलिटी शो को होस्ट किया। 69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट हो चुकी है। एनिमल के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। 12th फेल को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं विधु विनोद चोपड़ा को 12th फेल के लिए ही बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। शबाना आजमी को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। 14 साल बाद काजोल संग काम कर सकते हैं करण फिल्ममेकर करण जौहर ने रविवार को अपनी नई फिल्म अनाउंस कर दी है। हालांकि करण ने इस बारे में खुलकर कोई डिटेल नहीं दी पर रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में काजोल साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को कास्ट किया गया है। जोनस ब्रदर्स ने इंडिया में पहली बार किया परफॉर्म बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस इन दिनों इंडिया टूर पर हैं। उन्होंने शनिवार को मुंबई में हुए लोलापलूजा इवेंट में परफॉर्म किया। इस मौके पर निक के साथ उनके दोनों भाई केविन और जाेए जाेनस भी मौजूद रहे। यह पहली बार था जब जोनस ब्रदर्स ने इंडिया में परफॉर्म किया है।