Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
23-Jan-2024

नंगे पैर राम की मूर्ति लेकर आए जैकी श्रॉफ प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मुंबई लौटे सेलेब्स राम मंदिर की श्प्राण प्रतिष्ठाश् के लिए बॉलीवुड के कई सेलेब्स कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचे थे। समारोह सम्पन्न होने के बाद सभी सेलेब्स मुंबई वापस लौटे। बेशक सभी थके हुए थे लेकिन श्रीराम के दर्शन करने के बाद उनके चेहरे पर केवल मुस्कान थी। श्जय श्रीरामश् पताका फहराती दिखीं शिल्पारू अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर शिल्पा शेट्टी इंडियन लुक में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। शिल्पा शेट्टी ऑरेंज और गोल्डन सिल्क साड़ी पहने स्पॉट हुईं। जहां उन्होंने कान में बड़े-बड़े ट्रेडिशनल इयरिंग्स पहने। वहीं बालों का जूड़ा बनाकर गजरा लगाया। शिल्पा मंदिर के बाहर श्जय श्रीरामश् पताका फहराती नजर आईं। ‘बिग बॉस 17श् से आयशा खान हुईं बाहर आयशा खान ने श्बिग बॉस 17श् में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर पहुंची थीं। शो के दौरान उन्होंने मुनव्वर फारूकी पर कई संगीन आरोप लगाए थे। आयशा का दावा था कि मुनव्वर ने उन्हें धोखा दिया और टू टाइमिंग की थी शो से बाहर आने के बाद आयशा ने मुनव्वर के साथ अपना हर रिश्ता खत्म करने की बात कही है। बातों-ही-बातों में उन्होंने मुनव्वर पर ये कहकर तंज कसा- श्गलतियां सुधारी जा सकती है गुनाह नहीं। बहन की सगाई में जमकर नाचीं साई पल्लवी साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है। दरअसल एक्ट्रेस के घर पर उनकी बहन पूजा कनन और उनके बायफ्रेंड विनीत की इंगेजमेंट सेरेमनी के फंक्शन चल रहे हैं। इस सेरेमनी के कई फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं जिनमें खुद साई भी फैमिली मेंबर्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।