Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यक्तित्व
20-Jan-2024

मुख्यमंत्री आवास देहरादून में प्रभु श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सुन्दरकांड के पाठ का भव्य आयोजन किया गया.भजन गायिका स्वाति मिश्रा और विवेक नौटियाल की टीम के द्वारा प्रस्तुत किये गये सुन्दरकांड के पाठ के भजनों से पूरा वातावरण राममय और सभी लोग श्रीराम की भक्ति में भव विभोर नजर आये। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वयं भी सपरिवार सुन्दरकांड का पाठ किया और भगवान राम की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ प्रदेश की खुशहाली एवं प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नमो नव मतदाता सम्मेलन के संदर्भ में प्रेस वार्ता का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर किया गया ।। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री विपुल मैंदोली ने बताया की 25 जनवरी को पूरे भारत में नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।। अयोध्या में 22 जनवरी को होनी वाली श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तराखंड राज्य में अलर्ट कर दिया गया है। देहरादून में एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने रेंज और जनपद प्रभारियों की बैठक ली। जिसमें पुलिस व खुफिया विभाग को पूरी तरह सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।एडीजी ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स मैनेजमेंट पुख्ता किया जाए। उन्होंने गणतंत्र दिवस के लिए भी सतर्क रहते हुए महत्वपूर्ण स्थलों रेलवे व बस स्टेशनों पार्किंग भीड़-भाड़ व धार्मिक स्थलों व राज्य से चलने वाली ट्रेनों में विशेष चेकिंग के भी निर्देश दिए। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के साथ साथ देवभूमि उत्तराखंड का भी माहौल राममय हो रखा है। आज पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने डिफेन्स कॉलोनी आवास पर उत्तराखंड की लोक गायिका पूनम सती द्वारा श्री राम लला के स्वागत में गाये गढ़वाली गीत का विमोचन किया। पूर्व सीएम ने कहा की आजादी के बाद देश में यह दूसरा ऐसा अवसर है जब पूरा देश खासा उत्साहित है जश्न मना रहा है। उन्होंने पूनम जी को इस सुन्दर से राम भजन के लिए बधाइयाँ भी दीं। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पूरा देश जहाँ एक ओर राम मय हो रखा है वहीं विपक्ष के अंदर इस बात की बौखलाहट देखे जा सकती है। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में भक्तों में उत्साह का वातावरण है। उत्तराखंड में भी जगह - जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोग जश्न मना रहे हैं। देहरादून भाजपा महानगर की ओर से शनिवार को राजधानी देहरादून में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं और राम भक्तों ने हिस्सा लिया। बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में शोभा यात्रा निकली वहां पर लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।