Why you should choose our service
समूह का संक्षिप्त परिचय
एक्सप्रेस पत्र समूह वर्ष 1989 से मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत है। कई दशकों से मीडिया के क्षेत्र में आए प्रत्येक परिवर्तन को इस समूह ने प्राथमिकता से अंगीकार करके भारत में मीडिया तथा कम्युनिटी को नेतृत्वशीलता प्रदान की है।
कम्प्यूटर, सॉफ्टवेयर, संचार के सभी माध्यम जिसमें सेटेलाइट नेटवर्क भी शामिल है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों की सहायता से संचार माध्यम का उपयोग कर सारे भारत में विस्तार करने वाला एक मात्र समूह है।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा संचार माध्यमों में आए पिछले २ दशकों के क्रांतिकारी परिवर्तन को आम आदमी तक पहुंचाने का कार्य इस समूह ने किया है।
भारतीय सामाजिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तथा स्थानीय जातीय, भाषाई आधार पर प्रत्येक व्यक्ति को जोडऩे तथा आपस में सम्पर्क, सूचना, शिक्षा प्रेरणा और सामाजिक तथा निजी क्षेत्र में बेहतर समन्वय बनाकर इस संस्था ने भारत के 80 करोड़ लोगों तक सीधी पहुंच बनाने का कार्य किया है।
लोक सम्पर्क हेतु जनसंपर्क के लिए भाषा और बेहतर संचार का उपयोग अन्यंत्र कहीं देखने को नहीं मिलता है। सामाजिक आवश्यकताओं को पूर्ण करने तथा देश के लाखों युवाओं को रोजगार देने के लिए एक्सप्रेस पत्र समूह (ईएमएस) निम्नानुसार कार्य प्रमुख रूप से कर रहा है।
- समाचार पत्र- ‘दैनिक जबलपुर एक्सप्रेस’ तथा ‘एक्सप्रेस न्यूज’ शीर्षक से मप्र एवं छग राज्य में 7 स्थानों से दैनिक समाचार पत्रों का प्रकाशन वर्ष 1989 से किया जा रहा है।
- एक्सप्रेस मीडिया सर्विस (ईएमएस) न्यूज एजेंसी का संचालन सारे देश में वर्ष 1998 से हो रहा है।
- ईएमएस अकादमी ऑफ जर्नलिज्म के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मीडिया तथा कम्प्यूटर की शिक्षा के डिग्री कोर्स एवं प्रशिक्षण का कार्य किया जा रहा है- "www.emsaj.com"
- भारत का प्रथम सामाजिक पोर्टल / सर्च एंजिन- "www.emsindia.com", "www.touchmee.in"
- भारत का प्रथम मोबाइल/इंटरनेट टीवी, सर्च एंजिन के साथ- "www.emstv.in"
- भारत की विभिन्न भाषाओं एवं जातीय समूह के बच्चों की शादी के लिए लडक़े-लड़कियों का बायोडाटा युक्त परंपरा के अनुसार पत्रिका का प्रकाशन- "www.emsshadi.com"
- भारत में ब्लाक स्तर पर समूह में संदेश हिन्दी, अंग्रेजी तथा वाइस में स्थानीय बोली तथा विभिन्न भाषाओं में भेजने की सुविधा- "www.emssms.com"
उपरोक्तानुसार भारत के प्रत्येक नागरिक की आवश्यकताओं तथा प्रत्येक जातीय समूह को जोडक़र उन्हें सूचना प्रोद्यौगिकी संचार माध्यम, व्यक्तिगत प्रोफाइल, ई-कामर्स, ई-सर्विस इत्यादि का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व बखूबी निर्वाह किया है।